फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम उपकरण के लिए उमड़ें दिव्यांग, नौ को कृत्रिम पैर और छह को हाथ का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिव्यांगजनों के चिह्नांकन और कृत्रिम उपकरण के लिए बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी। विकास भवन परिसर में गहमागहमी रही। मेडिकल परीक्षण के बाद नौ दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर और छह दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ दिया गया। इसके बाद अपने चेहरे पर मुस्कान लिए दिव्यांगजन घर को गए। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। शिविर का आयोजन छह फरवरी तक है।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए परीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड लेकर आना है। दिव्यांगता का सर्टिफिकेट मेडिकल परीक्षण के बाद बनाया जा रहा है। इसके अलावा कृत्रिम उपकरण भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को नौ दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर और छह दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाथ की कोहनी, कंधा से हाथ कटने पर कृत्रिम हाथ, पैर के घुटने या जांघ से पैर कटने पर कृत्रिम पैर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा पैरों में पोलियो होने पर कैलीपर, हाथ की कोहनी के आसपास हड्डी फैक्चर होने पर बेल्ट, कमर और कूल्हा के आसपास हड्डी फैक्चर होने पर बेल्ट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें