फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और दुष्कर्म में पति समेत आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज में कार और दो लाख रुपये के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और दुष्कर्म के आरोप में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जोया मोहल्ला चौकीदारान निवासी युवती की शादी 17 अगस्त 2019 को मुरादाबाद जनपद के थाना कुंदरकी स्थित मोहल्ला शरीफ नगर निवासी मुशाहिद के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दहेज में दो लाख रुपये और कार की डिमांड करते थे। दहेज का विरोध करने पर मारपीट करते थे। पति इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाता था। देवर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की, तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में रहती है।
तीन नवंबर 2020 को मुशाहिद अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आया। तभी पति मुशाहिद ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर भाग निकले। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने एसपी सुनीति को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति मुशाहिद, देवर अनवर, तारिक, शाहिद, ननंद फरहा, शबनम, ससुर शाहिद और सास कोसर जहां के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें