फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बछरायूं में बरामद किए गए ऊंट, तीन आरोपी भी पकड़े

Tue, 27 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
नौगावां सादात में पकड़े गए वध के लिए जाते ऊंट। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला अवैध रूप से ऊंट की कटान का हब बन गया है। लगातार तीसरे दिन जिले के विभिन्न स्थानों से कटान के लिए लाए गए ऊंट बरामद किए गए हैं। अब बछरायूं क्षेत्र में थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक में बुरी तरह लादे गए 15 ऊंट बरामद किए हैं। तीन आरोपियों को भी पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि, ये ऊंट चांदपुर (बिजनौर) सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना पुलिस रविवार रात हफीज रोड चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गजरौला दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने रास्ते में पुलिस को देखा तो रफ्तार तेज कर भागने लगा। आरोप है कि ट्रक में सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायर भी झोंक दिया। पुलिस ने किसी तरह बचाव कर पीछा किया और पकड़ लिया। ट्रक में तीन लोग सवार थे।

पुलिस टीम ट्रक को लेकर थाने आई। ट्रक में ऊंट भरे हुए थे। बाहर निकाल कर गिनती की गई तो उसमें 15 ऊंट भरे हुए थे। पकड़े गए लोगों में इमरान पुत्र जुल्फिकार निवासी गांव देशराज थाना बागपत, आदिल पुत्र राशिद कुरैशी गांव खेतीपुरा थाना बागपत, आमिर पुत्र शानू खां निवासी गांव गुंडवास थाना पलवल (हरियाणा) बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आमिर ने बताया कि सभी ऊंट राजस्थान के नवलगढ़ में लगे मेले से खरीदे गए थे और उनको चांदपुर निवासी असलम कुरैशी को सप्लाई करने जा रहे थे। जबकि सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए ऊंटों को धनौरा-नौगावां मार्ग से नौगावां क्षेत्र में ही कटान के लिए ले जाया जा रहा था। अमरोहा-नौगावां मार्ग पर पुलिस की चौकसी अधिक रहती है। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन गिरी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ऊंट किसकी कस्टडी में दें, पुलिस मुश्किल में
बछरायूं। 10 टायर ट्रक में ऊंटों को बुरी तरह से भरा गया था। ऊंटों की चारों टांगें आपस में बांधी गईं थीं। तीन ऊंट मरणासन्न थे।इधर,  पुलिस मुश्किल में है कि, पकड़े गए ऊंटों को किसकी कस्टडी में दिया जाय। फिलहाल भूखे ऊंटों को खिलाने के लिए थानाध्यक्ष ने चारे की व्यवस्था कराई।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं कटान के लिए लाए गए ऊंट
इससे पहले नौगावां सादात थाना पुलिस ने शनिवार रात शिकरिया गांव के जंगल में नहर की पटरी किनारे चल रहे अवैध स्लाटर हाउस पकड़ा था। यहां से पुलिस ने यहां से तीन मृत और छह जिंदा ऊंट बरामद किए। इससे एक दिन पहले यहीं से पुलिस ने 16 ऊंट बरामद किए थे।

इससे पहले देहात पुलिस ने 17 जून को कांशीराम कालोनी के पास से एक ट्रक में भरे 10 ऊंट पकड़े थे। वहीं जून-जुलाई के बीच ही पुलिस ने सर्किल से 60-70 ऊंट बरामद किए हैं, जबकि कितने काट दिए होंगे इसका अंदाजा भर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें