फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुभासपा की रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में 14 दिसंबर को सुभासपा की एक रैली का आयोजन होगा। गांव के एक कॉलेज में होने वाली रैली के लिए संगठन तैयारियां करने में जुटा है। रैली की सफलता के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। रविवार को भी 12 से ज्यादा गांवों में संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर व प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया राम प्रजापति ने गांव कैलसा, हादीपुर, पछदिया समेत 12 से ज्यादा गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि सुहेलदेव महाराज की गौरव गाथा को घर-घर पहुंचाने और हमारे समाज के अधिकारों को सुनिश्चित कराने के लिए यह रैली ऐतिहासिक बनेगी। जनता अब बदलाव चाहती है और 14 दिसंबर को अमरोहा की धरती से एक नई शुरुआत होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया राम प्रजापति ने कहा कि यह रैली सरकार को समाज की मजबूती और आवाज का एहसास कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें