फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बेचने वाला कैफे संचालक पकड़ा

विज्ञापन
गजरौला में आरपीएफ थाने में फर्जी ई-टिकट बनाकर बेचने के आरोप में पकड़े गए साइबर कैफे संचालक हेमंत ? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेचने वाला साइबर कैफे संचालक आरपीएफ की टीम ने धर दबोचा। मौके से 17 ई-टिकट भी बरामद हुए हैं। पकड़ में आया आरोपी आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है। मोबाइल, सीपीयू, मॉनिटर आदि सामान सील कर कब्जे में लेने के बाद उसका 143 रेलवे एक्ट में चालान किया गया है। उसे बुधवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई ने सूचना के आधार पर यहां रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने नगर पालिका परिषद की मार्केट में संचालित देवांशी साइबर कैफे पर छापामारी की। इससे आसपास के कैफे संचालकों में भी खलबली मच गई। इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई ने बताया कि कैफे संचालक हेमेंद्र पुत्र धनपाल सिंह निवासी मोहल्ला शुक्लपुरी को अपनी पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से लखनऊ, जयपुर, जम्मू, दिल्ली आदि स्थानों के लिए बनाए गए 17 फर्जी ई-टिकट भी बरामद हुए। उन्होंने हेमेंद्र को तत्काल हिरासत में ले लिया। साथ ही उसके मोबाइल, सीपीयू, मॉनिटर आदि को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया हेमेंद्र आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है लेकिन वह अपनी एजेंट वाली आईडी से टिकट नहीं बनाकर पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाकर बेचने का धंधा करता चला आ रहा था। उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अपूर्व अग्निहोत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा है। टीम में एसआई रघुवंश सिंह, सोदान सिंह, रतनवीर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें