फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस को रोककर चालक परिचालक को पीटा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने हाईवे पर प्राइवेट बस को रोककर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर बस में तोड़फोड़ की। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने ये घटना हुई। जनपद लखीमपुर के इस्लामाबाद गांव निवासी राजकुमार बस चालक है। परिचालक अब्दुल कादिर निवासी कैलाशनगर जनपद गाजियाबाद है। आरोप है कि वह हरदोई के कुवाया कस्बा से बस में सवारी लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। रविवार की रात जैसे ही उसकी बस हाईवे पर वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए कार सवारों ने बस को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद युवकों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक राजकुमार की तहरीर पर वसीम निवासी गांव लल्ली थाना व जनपद मेरठ, सलीम निवासी गांव मसूरी जनपद गाजियाबाद, कादिर और उजैर निवासी गांव बैंठ थाना सिंभावली जनपद हापुड़ को नामजद किया है। कई अज्ञात हमलावर भी रिपोर्ट में दर्शाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें