फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी व 25 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर उपचुनाव 19 को

Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्यों के रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव के लिए डीएम ने अधिसूचना जारी कर दी है। आठ फरवरी की शाम चार बजे तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे। मतदान 19 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 21 फरवरी को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन

अलग-अलग कारणों से जिले में ग्राम प्रधान की एक, पंचायत सदस्यों की 25 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तीन सीटें रिक्त चल रही थी। इनको भरने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिसूचना जारी कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार आठ फरवरी की शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। दस फरवरी सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी सुबह दस से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 19 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगी, जबकि 21 फरवरी को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
-

यहां होंगे उपचुनाव
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत और नगरीय निकाय कल्लू सिंह ने बताया कि जिले में प्रधान पद के लिए अमरोहा ब्लाॅक के गांव हादीपुर कला, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए जोया ब्लॉक के शेखुपुर माफी के वार्ड संख्या 154, गजरौला के नंगला माफी के वार्ड संख्या 88 व धनौरा के ततारपुर गर्वी एवं वसी मुस्तकम के वार्ड संख्या 61 में चुनाव की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा अमरोहा ब्लॉक के 16, गंगेश्वरी ब्लॉक के दो, गजरौला ब्लॉक के एक व जोया ब्लॉक के छह वार्डों में पंचायत सदस्यों का उपचुनाव किया जाएगा। चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियां ब्लाॅक मुख्यालय पर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें