फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बरेली जा रहे कारोबारी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बरेली जा रहे कपड़ा ड्राई क्लीनिंग कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुआ।
विज्ञापन

बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोसाई गोठिया जोगी नवादा में प्रेम सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अखिलेश कुमार दिल्ली के करावल नगर में (शर्ट) ड्राई क्लीनिंग की फैक्टरी लगाया था। इसके चलते अखिलेश कुमार अपनी पत्नी कोमल, एक बेटी और पिता प्रेम सिंह के साथ करावल नगर में ही रह रहा था, जबकि मां बरेली में रहती हैं। रविवार को अखिलेश कुमार अपनी मां से मिलने के लिए बाइक पर सवार होकर बरेली आ रहा था, जैसे ही उसकी बाइक रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से आगे बढ़ी, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन उपचार के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि अखिलेश कुमार के पिता प्रेम सिंह की तहरीर पर थाने में अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें