जिले में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ा रहा है। शुक्रवार को अमरोहा शहर निवासी कारोबारी को कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या छह हो गई है। वही छह कंटेनमेंट जोन एक्टिव हो गए हैं। कोरोना के मरीजों को हम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 362 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। इन सैंपलों की रिपोर्ट देर रात आई। जिसमें अमरोहा नगर के मोहल्ला बटवाल निवासी 45 वर्षीय कारोबारी संक्रमित पाए गए। इसके बाद जिले में सक्रिय केसों की संख्या छह हो गई है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन भी छह हो गए हैं। वही शुक्रवार को कुल 473 लोगों की जांच कराएगी। इसमें 146 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 327 सैंपल जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं।