फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा से मनौना धाम के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा डिपो से आंवला के मनौना धाम के लिए जल्द सीधी बस सेवा शुरू होगी। परिवहन निगम की ओर से मार्ग का सर्वे पूरा करा लिया गया है और किराया तैयार कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को सीधे धाम पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोग लंबे समय से मनौना धाम के लिए सीधी बस सेवा की मांग कर रहे थे। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बस संचालन की तैयारी चल रही है और जल्द सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा रामनगर के लिए भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालु मां गिरजा देवी के दर्शन के लिए पहुंच सकें। इसके लिए भी किराया तैयार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें