फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जलाई गई हेल्थ वर्कर की 35 दिन बाद मौत, दो और गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। करीब 35 दिन पहले आग से झुलसी हेल्थ वर्कर पारुल की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मामले में सिपाही पति व उसके परिवार वालों पर विवाहिता को आग लगाने का आरोप है। पारुल के भाई ने सिपाही पति देवेंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में देवेंद्र और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब हेल्थ वर्कर की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा सकती है।



सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि गजरौला थानाक्षेत्र के भानपुर खालसा निवासी वचन सिंह ने बेटी पारुल की शादी 2013 में नारंगपुर गांव निवासी देवेंद्र के साथ की थी। देवेंद्र यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग बरेली परिक्षेत्र में है। पारुल स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम (जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी) थी और उनकी तैनाती ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र इकौंदा में थी। पारुल के भाई कपिल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि उसकी बहन पारुल के नाम एक प्लॉट था जिसे लेकर उसके ससुराल वाले डेढ़ साल से परेशान कर रहे थे। एक साल पहले भी ससुराल के लोगों ने पारुल से मारपीट की थी। इस दौरान पारुल ने जोया पुलिस चौकी में शिकायत की थी। हालांकि बाद में फैसला हो गया था लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले पारुल को प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि पति देवेंद्र व ससुराल वाले पारुल के एटीएम कार्ड से उसकी सैलरी भी निकाल लेते हैं।

26 मार्च को मारपीट कर लगा दी थी आग

आरोप है कि देवेंद्र शराब पीने का आदी है। नशे में देवेंद्र व उसके परिवार वाले पारुल को प्रताड़ित करते थे। 26 अगस्त को ससुराल वालों ने पारुल से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से आग लगा दी जिससे वह झुलस गई। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो उससे पहले ससुराल वाले भाग गए थे। 80 प्रतिशत झुलसी पारुल अचेत अवस्था में घर के आंगन में पड़ी थी।

मायके वालों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। पारुल के भाई कपिल की तहरीर पर पति देवेंद्र, सोनू, गजेंद्र, अनीता, जितेंद्र और संतोष के खिलाफ हत्या की कोशिश करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीओ ने बताया कि पारुल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पति देवेंद्र व उसके देवर सोनू को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं सोमवार को गजेश व जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें