फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध अस्पताल में ऑपरेशन से महिला की मौत, हंगामा

Tue, 30 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल में डिलीवरी के ऑपरेशन के दौरान साबिया (30) की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना के बाद डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और गुस्साए परिजनों को शांत किया। मृतका के भाई ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी मोहम्मद अरबाज की पत्नी साबिया गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह परिजनों ने साबिया को मोहल्ला लकड़ा स्थित एक हेल्थ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात डॉक्टर व स्टाफ ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। इसके बाद डॉक्टर व स्टाफ साबिया को ओटी में ले गए और ऑपरेशन कर दिया।
इस दौरान साबिया ने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन कुछ ही देर में साबिया की मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी बिना कुछ बताए भाग गए। कुछ देर में परिजनों ने ओटी में जाकर देखा तो साबिया अचैत पड़ी थी। परिजनों ने गलत ऑपरेशन के कारण मौत होने की बात कही और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर रज्जाक बाजार चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत किया। घंटों तक परिजन अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें