फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अमरोहा रोड पर दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाकर दुकानों के अंदर रखवाया गया। वहीं, गजरौला की दिशा में सर्विस रोड पर खड़े ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान के बाद सर्विस रोड पर यातायात सुचारु हुआ और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली, वहीं व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ठेले वालों के साथ पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि त्योहार के समय दुकानदार दुकान के बाहर सामान सजाकर बिक्री करते हैं। ऐसे में अतिक्रमण अभियान या तो त्योहार से 10 दिन पहले चलाया जाना चाहिए था या फिर त्योहार के 10 दिन बाद चलाया जाता। व्यापारियों ने मांग की कि त्योहार के दौरान उन्हें परेशान न किया जाए, क्योंकि इस समय कारोबार अच्छा रहता है।
अभियान ईओ विपिन कुमार सेंगर के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान बिना किसी पक्षपात के चलाया गया है। इससे सड़क पर आने जाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र, टीएसआई अनुज मलिक, दिनेश,फहीम, अजय, शौकीन और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें