फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा में रहरा-हसनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सुमरती (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक समेत भाग गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान जितेंद्र जाटव की पत्नी सुमरती मंगलवार दोपहर खेत से लकड़ी का गट्ठर लेकर घर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पांच बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें