फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्काउट गाइड के तंबू बनाने में बुलबुल व ईगल टोली का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। स्काउट गाइड शिविर के समापन पर शनिवार को विद्यार्थियों ने सुंदर तंबू बनाए। छात्राओं ने पकौड़ी, पकौड़े आदि बनाकर व्यंजन कला में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। बुलबुल टोली ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई ने द्वितीय और छात्राें की टोली में ईगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान में तीसरे दिन शनिवार को छात्राओं की 11 और छात्रों की सात टोली ने तंबू बनाए। दीपिका, स्वीटि ने रानी लक्ष्मीबाई, खुशी, अंशिका ने मीराबाई, आरती, निधि ने चमेली, परी, साईमिन ने कल्पना चावला, भूमिका, शोभा ने तितली, दिव्या, खुशी ने सूरजमुखी, मोहिनी, अंशिका ने लिली, राधिका, दीपिका ने कमल, आयुशी, हिमांशी ने बुलबुल, नैनसी, इल्मा ने गुलाब, सगुन, तानिया टोली ने अपने तंबू का नाम कोयल रखा। छात्राें में देव त्यागी, आजाद मलिक ने मोर, सानू, यश कुमार ने चीता, आयुष, कार्तिक ने शेर, मोईन, रोहन ने ईगल, विशेष, शनि ने तोता, ब्रज व यश ने भालू, नईम अली, रचित टोली ने ब्लैक पैंथर के नाम पर तंबू बनाए। तंबू बनाने में डबल बेड की चादर, डंडे, रस्सी का इस्तेमाल किया। गुब्बारे, गुलदस्ते आदि से तंबुओं को भली भांति सजाया गया। अमरूद, केला, सेब, अनार, सिंघाड़ा आदि फलों को सही तरीके से काटकर तंबुओं में रखा। नूडल्स, पकौड़ी, पकौड़े आदि बनाए। नरेंद्र कुमार व चंचल कुमारी की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने शिविर बनाने में अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। प्रधानाचार्य डॉ.शरद शर्मा, शैलेंद्र कुमार, ज्ञानेश कुमार सिंह, विशाल अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, जयविंदर सिंह, मोनिका सिंह, अमन कुमार, जसपाल सिंह, नवनीत कुमार ने छात्र-छात्राओं के तंबुओं का निरीक्षण किया। छात्राओं में बुलबुल टोली ने प्रथम, रानी लक्ष्मी बाई द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्राें की ईगल टोली प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें