अमरोहा। मध्य गंग नहर परियोजना के अंतर्गत किसानों की 16 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसको लेकर शासन द्वारा किसानों के अनुसार मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण पिछले दो साल से किसान चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
गांव कूबी, रामपुर, घना और मोहनपुर के किसानों की भूमि का मध्य गंग परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहण किया जाना है। लेकिन किसान चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर दो साल से लगातार धरना दे रहे हैं। बता दें कि किसानों को में चिह्नित हुई भूमि के अनुसार ही मुआवजा दिया जा रहा था, जिसको लेकर किसानों में रोष पनप गया था और चार गुणा मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस संबंध में इस संबंध में मुख्य सचिव से जनवरी को मुलाकात होनी थी, लेकिन प्रयागराज महाकुंभ मेले के चलते मीटिंग नहीं हो सकी। किसान 27 फरवरी 2023 से धरने पर बैठे हैं। आंदोलन की वजह से मध्य गंगा नहर परियोजना का काम भी अधर में है।