फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएसए को कई स्कूलों में मिलीं खामियां, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 30 Apr 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीएसए को बुधवार को विकास खंड अमरोहा के कई बेसिक स्कूलों में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय खेड़ा में वित्तीय वर्ष में खेल सामग्री की खरीद नहीं की गई। पुरानी सामग्री दिखाकर औपचारिकता पूरी की जा रही थी और कंपोजिट ग्रांट के बिल-वाउचर भी प्रस्तुत नहीं किए गए। आंगनबाड़ी में स्टेशनरी का अभाव मिला, जबकि किचन गार्डन भी विकसित नहीं किया गया था। बच्चे बाहर घूमते मिले। ईको क्लब का गठन नहीं हुआ, ग्रीन बोर्ड नहीं लगे और टैबलेट पर ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज नहीं की जा रही थी।
प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर कलां में उपस्थिति रजिस्टर में 135 छात्रों की संख्या दर्ज थी, जबकि मौके पर केवल 97 छात्र ही मौजूद मिले, जिसे बीएसए ने वित्तीय अनियमितता माना। विद्यालय परिसर में गंदगी मिली और मिड-डे-मील की तहरी कूड़े में पड़ी पाई गई। किचन गार्डन और ईको क्लब का कार्य भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर कलां में शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर पाया गया। छात्र-छात्राएं सामान्य प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सके और ब्लैकबोर्ड पर लिखने में भी असमर्थ रहे। मिड-डे-मील का सैंपल भी विद्यालय में उपलब्ध नहीं मिला। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें