रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
डिडौली कोतवाली के गांव चौधरपुर में जिला पंचायत सदस्य के भाई पर जनलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला चुनाव से जुड़ा हुआ है। मरपीट वोटों को लेकर हुई थी।
डिडौली कोतवाली के गांव चौधरपुर में जिला पंचायत सदस्य अशरफ अली के भाई नामे अली की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वे सुबह खेत की ओर गए थे। इस दौरान गांव निवासी रहमत अली पुत्र मुन्नन, मो. हसन पुत्र मुन्नन, मो, आरिफ पुत्र इशरत और शाने आलम पुत्र रहमत अली ने उन्हें घेर लिया।
गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायरिंग भी की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला चुनाव से जुड़ा हुआ है। वोट मांगने के लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी।