फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में सो रहे बहनोई को साले ने मारा चाकू, हालत गंभीर

Mon, 07 Jul 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में सो रहे बहनोई पर साले ने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने साले समेत तीन लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
मूलरूप से नौगांवा सादात के मोहल्ला हफ्ता बाजार के रहने वाले रियाज हैदर कई सालों से अपने तीन बेटों के साथ मुंबई में रहते हैं। उनका एक बेटा जॉन अब्बास दर्जी का काम करता है। जॉन अब्बास की शादी 17 साल पहले मोहल्ला बड़ी इमली की रहने वाली जिया तुराब के साथ हुई थी। उसके पास तीन बच्चे हैं। जिया तुराब आपने तीन बच्चों के साथ नौगांवा सादात वाले घर में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मुहर्रम को जॉन अब्बास अपने पिता रियाज हैदर और भाइयों के साथ नौगांवा सादात आए थे। शनिवार रात अब्बास घर में सो रहे थे। इस दौरान किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। यह बात जिया ने फोन पर अपने भाई अली को बताई, जिसके बाद अली साथी जफर अहमद व मूसा के साथ घर आया और चाकू से अब्बास पर हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से अब्बास घायल हो गया। वहीं, घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। परिजनों ने अब्बास को अमरोहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं चर्चा है कि जॉन अब्बास ने मुंबई में भी शादी कर रखी है। वहां उसके दो बच्चे भी हैं। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते चाकू से हमला करने की घटना हुई है। मामले में घायल के साले अली, जफर मेहंदी और मूसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें