फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल सक्रिय, 150 रुपये की जगह 3500 रुपये में बनवा रहे ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार ने लाइसेंस बनवाने की फीस निर्धारित कर रखी है। बावजूद इसके एआरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे कुछ दलाल निर्धारित फीस से 10 गुना अधिक की वसूली कर रहे हैं, जिसके कारण आवेदकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण एआरटीओ कार्यालय में बेखौफ दलाल प्रवेश कर लोगों का कार्य करा रहे हैं। ये स्थिति तब है जब पांच साल पहले तत्कालीन डीएम ने छापा मारकर छह दलाल पकड़े थे।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला की टीम ने अतरासी रोड पर स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर पड़ताल की। जहां पर दलालों का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान दुकान में बैठे दो लोगों से लाइसेंस बनवाने की बात की तो उन्होंने 3500 और 3800 रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात कही। कार्यालय में बैठे कुछ कर्मचारी सीधे आवेदकों से वार्ता करने में परहेज करते हैं, जिसके कारण दलालों के नखरे अधिक रहते हैं। यही वजह है कि दलाल एआरटीओ कार्यालय में जल्दी कार्य निपटाने के लिए 10 से 12 गुना अधिक फीस वसूलते हैं। जिसके कारण कार्यालय में दलालों का आवागमन रहता है। इस तरह के दलालों के प्रवेश पर रोक नहीं लगना अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
कार्यालय में लिखा है दलालों का प्रवेश वर्जित
एआरटीओ कार्यालय में एक तख्ती पर लिखा हुआ है कि दलालों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन यह सिर्फ कागजों में ही वर्जित है। वैसे अधिकांश कार्य दलाल ही कराने में सफल हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा कई बार एआरटीओ कार्यालय में दलालों को पकड़ने के लिए छापा मार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी कार्यालय में बैठने वाले कुछ कर्मचारियों के कारण दलाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


बोले दलाल
पहला दलाल : एक व्यक्ति ने डीएल बनवाने की बात कही तो उसने कहा कि 3800 रुपये में डीएल तैयार करा दूंगा। आपको सिर्फ 3800 रुपये देने होंगे, सारा काम हम खुद करा देंगे। पैसे कम कराते हुए दलाल ने 3500 रुपये तक डीएल बनवाने की बात कही।
दूसरे दलाल : मुझे सिर्फ दो सौ रुपये बचेंगे 3500 रुपये में आपका लाइसेंस बनवा दूंगा, मैं तो अंदर बैठता हूं आफिस में, मेरा नंबर ले लो। आधे पैसे अब दे दो, बाकि काम होने के बाद में दे देना।
यह हैं निर्धारित फीस
लर्निंग लाइसेंस - 150
टेस्ट फीस - 50
ड्राइविंग लाइसेंस -200
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट - 1000
नवनीकरण लाइसेंस - 200



यदि ऐसा हो रहा है तो इस संबंध में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी सूरत में कार्यालय के भीतर इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बबीता वर्मा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें