फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूल्हे को दूध में नशा देकर दुल्हन जेवर लेकर गायब

Thu, 22 Oct 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शादी के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बिचौलियों के साथ मिलकर साजिश रची और शादी की रात को ही पति को नशे की गोलियां देकर लाखों के आभूषण व अन्य सामान लेकर गायब हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अक्तूबर को पड़ोसी गांव की रहने वाली दो बच्चों की एक मां से धूमधाम से दूसरी शादी की थी। युवक की पहली शादी थी जबकि महिला की दूसरी शादी थी। शादी से पहले उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। दिनेश ने दुल्हन को बड़े अरमानों और धूमधाम से घर में कदम रखवाया था, साथ ही उसे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी चढ़ाए थे। खुशियों का यह सफर बहुत छोटा साबित हुआ। दिनेश के मुताबिक, शादी के सुहागरात में ही दुल्हन ने रात को सोने से पहले उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जैसे ही दिनेश ने वह दूध पिया, वह गहरी नींद में सो गया। इस मौके का फायदा उठाकर शातिर दुल्हन रात के सन्नाटे में घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपये लेकर चली गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ जो दो बच्चे लाई थी, उन्हें भी अपने साथ ले गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की सुबह दिनेश की आंख खुली और उसने घर का सामान बिखरा हुआ और दुल्हन को गायब पाया। घबराकर दिनेश तुरंत अपनी ससुराल पहुंचा, जहां उसे जो सच्चाई पता चली उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में सामने आया कि महिला का पहला पति मरा नहीं है, बल्कि वह जीवित है। महिला और बिचौलियों ने मिलकर यह सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें