फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईएफटीएम विश्वविद्यालय की बस पर ईंट-पत्थर फेंककर शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। आईएफटीएम विश्वविद्यालय की बस पर पूर्व छात्र समेत पांच युवकों ने ईंट-पत्थर फेंक कर शीशे तोड़ दिए। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार छात्र-छात्रा डर गए। लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के कुल सचिव संजीव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। एफआईआर के मुताबिक उनके विश्वविद्यालय की बस, जिसका रूट-9 है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी संजीव उस पर चालक और उसके गांव का ही मूलचंद हेल्पर है। 18 मई की दोपहर करीब 2.30 बजे चालक विश्वविद्यालय से बस को लेकर गजरौला व हसनपुर के लिए लेकर निकला। शाम को करीब 4.30 बजेे बस भानपुर खालसा के सामने फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर पहुंची थी। इस दौरान पांच युवक आए और बस को रुकवा लिया। युवकों में थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी अमन भी था। वह विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है। बस में सवार छात्र-छात्राओं के साथ गाली गलौज की। जिसका छात्र-छात्राओं व चालक और हेल्पर ने विरोध किया तो युवकों ने बस पर ईंट, पत्थर आदि फेंक कर शीशे तोड़ दिए। इससे बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार छात्र-छात्रा डर गए। आस पास के लोगों को आता देख अमन व उसके साथी भाग गए। उस पर आरोप है कि वह जान से मारने की धमकी देकर गया था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें