फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की। इस दौरान वह न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा।अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय पाने के लिए आज भी लंबी और महंगी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के वादकारियों और वकीलों को छोटे-छोटे मामलों में भी प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है। इतनी लंबी दूरी तय करने में समय और पैसा दोनों की भारी बर्बादी होती है। कई मामलों में पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वकीलों में असंतोष बढ़ रहा है। यहां अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, महासचिव ब्रजकिशोर, पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी, मंगल सेन शर्मा, वीर सिंह त्यागी, शेर सिंह भढ़ाना, संजय सिंह, राजीव शर्मा, सरफराज अहमद, नासिर अली, सुनील भटनागर और नरेश पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें