फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट : गंगा में डूबा युवक, गई जान

Tue, 03 Jun 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भतीजे व भतीजी के मुंडन संस्कार में ब्रजघाट गंगा पर गए विपिन कुमार (28) की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वह बच्चों के साथ स्नान करते समय गंगा में डूब गया था। कुछ समय बाद गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी विपिन कुमार सोमवार को ब्रजघाट गंगाघाट पर गया था। जहां पर विपिन के भाई अरविंद कुमार के बच्चों का मुंडन संस्कार किया जाना था। गंगा में स्नान करते समय विपिन कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर गोताखोर पहुंच गए।
उन्होंने कुछ समय बाद शव बरामद कर लिया। मौत की सूचना से परिवार में चल रही बच्चों के मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। वहीं पर नौकरी करता था। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें