फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजने लगा ब्रजघाट

Mon, 25 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के नेशनल हाइवे पर भानपुर फाटक के पास से होकर गुजरता कांवड़ियों का जत्था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रावण मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को ब्रजघाट से लेकर हाइवे पर कांवड़ियों की चहल पहल नजर आयी। बम-बम भोले के उद्घोष से ब्रजघाट हाइवे गूंजने लगा। कांवड़ियों की बढ़ती चहल पहल के साथ ही प्रशासन ने भी रूट डायवर्जन के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ब्रजघाट में रविवार से मुरादाबाद, हापुड़ और अमरोहा जनपद के कांवड़ियों का आना शुरू हो गया। भगवान महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िये उत्साहित हैं। महिलाएं कांवड़ भरने के लिए ब्रजघाट पहुंच रही हैं। रविवार को हापुड़ की मोदी नगर कालोनी के अमरदीप, अमित, कोमल भाटी, दीपक कुमार व राहुल कांवड़ लेकर ब्रजघाट पहुंचे।

शिव भक्तों ने बताया कि तीसरी बार सावन माह में कांवड़ भरने आये हैं। भगवान महादेव की भक्ति में शक्ति है। अमरदीप का कहना है कि तीन साल पहले उसने मनौती पूरी होने पर कांवड़ चढ़ाने का संकल्प लिया था। मनौती पूरी हुई। तब से वह हर साल कांवड़ लेकर जाते हैं।
विज्ञापन


उधर अमरोहा के गांव काफूरपुर से आये कांवड़ियों में बच्चे भी शामिल थे। जो कांवड़ को कंधे पर रख कर पैदल गंतव्य की ओर जाते नजर आए। देर शाम तक हाइवे पर कांवड़ियों के जत्थे नजर आने लगे। हाइवे बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें