हसनपुर। क्षेत्र के गांव निवासी दो युवक तीन दिन पूर्व मेरठ जिले के हस्तिनापुर से गुजर रही गंगा नदी के डैम पर कार्य करते समय अचानक डूब गए थे। जिनमें से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही थी। दूसरे युवक का शव भी बुधवार को बरामद कर लिया गया है। ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी 30 वर्षीय किशन लाल पुत्र आंगन सिंह और 25 वर्षीय हरीश पुत्र दोजी जनपद मेरठ के हस्तिनापुर से गुजर रही गंगा नदी के डैम पर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। सोमवार की शाम को अचानक कार्य करते समय दोनों युवक गंगा नदी में डूब गए थे। मंगलवार की शाम को को हरीश का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही थी। बुधवार को दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।