फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बारिश में खून मिले पानी से लाल हुईं सड़कें

Fri, 24 Aug 2018 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
विज्ञापन
बारिश के बाद नालों में बह रहा कुर्बानी का खून सड़क के पानी में घुलकर फैल गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बकरीद के दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद शहर की सड़कें खून के पानी से लाल हो गईं। लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया। कई जगहों पर पानी भर जाने के कारण कीचड़ की स्थिति बन गई। जिसमें फिसलकर गिरने से बाइक सवार चोटिल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को ईद के मौके पर कुर्बानी दी गई। गुरुवार को भी कुर्बानी का सिलसिला चला। गुरुवार को झमाझम बारिश हो गई। इसके चलते नालियों में बह रहा खून जलभराव के साथ सड़कों पर बहने लगा। सड़क का सारा पानी लाल हो गया। लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। कई मुस्लिम बहुल इलाकों में यही समस्या बनी रही। पानी उतरने के बाद भी कई इलाकों में सड़कें लाल थीं। महिलाओं और बच्चों को मुसीबत का सामना उठाना पड़ा। बारिश के बाद कई सड़कों पर कीचड़ हो गई। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें