गजरौला। आधुनिकता की चकाचौंध में भी गुरुकुल चोटीपुरा भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संवाहक बना हुआ है। गुरुकुल की छात्राओं का हुनर और प्रतिभा देशभर में चमकी है। भारतीय संस्कृति और संस्कार गुरुकुल में ही देखने को मिलते हैं। ये बातें जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता चौधरी ने गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। वहीं उन्होंने गुरुकुल में पंद्रह लाख की लागत से सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की।
गुरुवार को चोटीपुरा के श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। गीत संगीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने अपने कार्यक्रमों पर खूब तालियां बटोरी। साथ ही नाटक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा और भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने कार्यक्रमों की सराहना की। प्राचार्या डा. सुमेधा की लगन और प्रयासों की प्रशंसा की। जिला पंचायत अध्यक्षा ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही गुरुकुल के विकास में पंद्रह लाख रुपया जिला पंचायत से खर्च करने की घोषणा की। प्रचार्या डा. सुमेधा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर वेदपाल सिंह, रामदुलारी, पिंटू धारीवाल, हैप्पी प्रधान, सुभाष, सतेंद्र सिंह, विपिन सिंह, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह, अमन सिरोही आदि मौजूद रहे।