गजरौला (अमरोहा) । भाकियू शंकर की पंचायत बुधवार को ओसीता जगदेवपुर ढाल पर की गई। पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने की सीमा दस लाख रुपये किए जाने की मांग उठाई।
कहा कि 1997 से कोई वृद्धि नहीं की गई है। बंद पड़े अमरोहा के वेब शुगर मिल में कान्हा गोशाला खोली जाए। जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह ने तिगरी में विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग उठाई। कहा कि इससे अंतिम संस्कार करने वालों को खासी सहूलियत मिलेगी। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं महामंडलेश्वर मनौटा आश्रम मनोज दास महाराज ने कहा कि गोवंशीय पशुओं और खूंखार कुत्तों के हमले में जिले में कई किसानों की मौत हो चुकी है। जिलाध्यक्ष सतपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों की नई खतौनी बनाई जा रही है, लेकिन उसमें बड़ी गलतियां सामने आ रही हैं। गांव-गांव पटवारी को भेज कर गलती को सुधारने की मांग रखी। राकेश कुमार, मास्टर सरदार सिंह, कुलदीप, हरपाल, रूपेंद्र, ओमकार सिंह, नंदनी गुप्ता, चंद्रावती, कलावती आदि मौजूद रहे। गांव के सामने हाईवे पर अंडरपास बनाए जाने का काम शुरू होने पर इसे संगठन की लड़ाई की जीत बताते हुए ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने ग्रामीणों की तरफ से चौधरी दिवाकर सिंह को पगड़ी बांधी।
-