फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू शंकर ने सर्किल रेट बढ़ाने, आपत्तियां दर्ज कराने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू शंकर ने जनपद में जनजागरण एवं सदस्यता अभियान के तहत रविवार को थाना नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम ढैकवाड़ा में किसान पंचायत आयोजित की। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट में वृद्धि, किसानों के अधिकारों और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। किसानों से 31 जुलाई तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि देश का किसान लगातार बढ़ती खेती की लागत, फसलों के उचित मूल्य, गन्ना भुगतान, सिंचाई, बिजली और भूमि अधिग्रहण जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत हसनपुर और धनौरा क्षेत्र के कई गांवों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है लेकिन किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि जहां बाजार में कृषि भूमि का मूल्य करीब 25 लाख रुपये प्रति बीघा है, वहीं अधिग्रहण के लिए 9 से 12 लाख रुपये प्रति बीघा तक मुआवजा प्रस्तावित किया जा रहा है, जो किसानों के साथ अन्याय है।
कहा कि वर्ष 2016 के बाद से जनपद में कृषि भूमि के सर्किल रेट में प्रभावी बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी तहसीलों के सर्किल रेट का पुनर्निर्धारण, भूमि श्रेणियों के अद्यतन और वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश यादव ने तथा संचालन प्रिंसिपल सतवीर गुर्जर ने किया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन विस्तार के तहत शिवांशी यादव को तहसील अध्यक्ष नौगावां मनोनीत किया गया। इस दौरान धर्मवीर सिंह, नीमपाल सिंह, पाल सिंह, राहुल यादव व कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें