फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। परिसर पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा और किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। दोपहर सौंपे गए ज्ञापन में समाधान नहीं होने पर नौ मार्च को महापंचायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने चकबंदी में अनियमितताओं, डिजिटल सत्यापन के दौरान नेटवर्क समस्याओं, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि लागू न होने, सहकारी बैंकों की मनमानी, गन्ना तौल में घटतौली और ग्रामीण बस सेवाओं के अभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। गंगा तट तिगरी धाम की स्वच्छता व्यवस्था को भी गंभीर समस्या बताया गया।
चेतावनी दी गई कि यदि आठ तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नौ मार्च को दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत, धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। दोपहर एक बजे तक संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ खुला संवाद नहीं होने पर संगठन आमरण अनशन या भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राकेश रतनपुर, विक्रम पंवार, जगत सिंह, रामपाल, समीम अख्तर, लोकेश प्रधान, कैप्टन वीर चौहान, मोनू चौधरी, रामेश्वर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें