फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: किसानों की भीड़ देख गदगद हुए टिकैत, बोले- आरएसएस के लोग खतरनाक हैं, उनसे बचकर रहो

Sat, 30 Oct 2021 06:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

टिकैत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने आंदोलन में शामिल हुए सरदारों को खालिस्तानी बता दिया। जबकि मुसलमानों को पाकिस्तानी घोषित कर दिया। जब यहां के लोग धरने में शामिल हुए तो आंदोलन जाटों का बता दिया।
विज्ञापन
अमरोहा में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा स्थित जोई के मैदान में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने एक से दूसरी बिरादरी को लड़ाने और तोड़ने का काम किया है। देश के हालात बेहद खराब हैं यह समझना पड़ेगा। पिछले एक साल से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार आरोप लगाने के अलावा कुछ और नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


इन लोगों ने आंदोलन में शामिल हुए सरदारों को खालिस्तानी बता दिया। जबकि मुसलमानों को पाकिस्तानी घोषित कर दिया। जब यहां के लोग धरने में शामिल हुए तो आंदोलन जाटों का बता दिया। इन्होंने उत्तर प्रदेश के भीतर हिंदू मुस्लिम के दंगे कराए। यह लोग हरियाण के अंदर गए तो वहां जाट और नॉन जाट की राजनीति की। 

गुजरात के भीतर पटेल और नॉन पटेल की राजनीति की। ये सरकारें तोड़-फोड़ पर विश्वास करती हैं। भाजपा ने बिहार में पहुंचकर लालू यादव का परिवार तोड़ा और यूपी में मुलायम सिंह के परिवार को तोड़ डाला। ये आरएसएस के लोग बेहद खतरनाक हैं, इनसे बचके रहो। इस दौरान किसानों की भीड़ देखकर राकेश टिकैत गदगद दिखे। इससे पहले पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को हल और हुक्का देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें