अमरोहा। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली बार्डर पर किए जा रहे आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए भाकियूअसली गुट के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राशन पानी लेकर सोमवार को दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुए।
रामलीला मैदान से रवाना से होने से पहले भाकियू असली गुट के मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। केंद्र सरकार ने किसानों से राय लिए बगैर कृषि कानून लागू कर दिए हैं। यदि इन कानूनों को लागू कर दिया गया तो किसान बर्बाद हो जाएगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राधेश्याम, कपिल प्रधान, नरेश कुमार, देशराज सिंह, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।