फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांद कर किसान के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात क्षेत्र में दीवार फांद कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कौराल में किसान महिपाल सिंह का परिवार रहता है। शनिवार को महिपाल की पत्नी सुमन देवी व उनका बेटा अमित त्यागी रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा गए थे। घर पर महिपाल सिंह अकेले थे। रविवार रात को वह दो मंजिला कमरे में सो गए। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हो गए। सोमवार सुबह को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो महिपाल के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखी 15 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर तहरीर मिलते ही पुलिस ने चोरी की घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें