फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू शंकर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर के किसानों ने समस्याओं और भ्रष्टाचार से संबंधित नौ बिंदुओं को लेकर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि यदि 23 जनवरी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 24 जनवरी को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि नई तहसील भवन के संचालन जब से हुआ है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा हो गया है। इस वजह से चेतन चौहान मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। इसलिए रामपुर भूड़ रोड पर अतिरिक्त गेट बनाया जाए। चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां भ्रष्टाचार हुआ है। उसकी जांच कराई जाए। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। नई तहसील परिसर में ही उप रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित किया जाए। रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों और अधिवक्ताओं को अंदर नगर में जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें