फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम के संबोधन को लाइव देखा। इससे पहले कार्यालय पर पार्टी का झंडा पहराया गया।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक पदयात्रा कार्यालय से शुरू होकर राम सिंह सैनी के आवास तक निकाली गई। कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लेकर चल रहे थे। इसके बाद सभी जिला कार्यालय पहुंचे और यहां स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी के भाषण को लाइव एलईडी पर देखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि पार्टी देश की सर्वोपरि पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। 1980 के दशक में आज ही के दिन जनसंघ के रूप में स्थापित हुई थी। कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करके स्थापित किया है। कहा कि सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान एवं व्यापारी के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, उसी के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान राहुल चौहान, सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लो, दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, कृष्ण कुमार, सुमन सैनी, पिंकी वर्मा, रमेश कलाल, अनुज औलक, नरेंद्र धारीवाल, अमित रस्तोगी, युद्धवीर सिंह, नरेंद्र त्यागी, एनके गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर जोया में मंडल अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाय गया। कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो, मण्डल अध्यक्ष विजयवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय पांडेय, अमित गुप्ता, किशनलाल तोमर, शुभम चौधरी, नईम अहमद, करन सिंह, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें