फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इस्राइल से बेटी संग सकुशल लौटीं भाजपा नेता की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा नेता की बेटी जयदीप कौर और नातिन इस्राइल से सकुशल भारत लौट आई हैं। उनके पति कुछ दिन बाद आएंगे। जयदीप कौर व नातिन के लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। फिलहाल दिल्ली में रुकी हुई हैं। जयदीप कौर ने बताया कि इस्रायल और हमास के बीच हालात खराब बने हुए हैं। वहां कब क्या हो जाए इस बात को लेकर लोगों में डर बना रहता है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में सुरेंद्र सिंह ढिल्लो का परिवार रहता है। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के भतीजे सुरेंद्र सिंह ढिल्लो भाजपा में जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हैं। पेशे से कारोबारी सुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने 17 जून 2017 को अपनी बेटी जयदीप कौर की शादी मेरठ जिले के किठौर थानाक्षेत्र के शौलदा गांव निवासी मोहित रंधावा के साथ की थी। सुरेंद्र ढिल्लो के मुताबिक मोहित ने आईआईटी रुढ़की से पीएचडी की है। साल 2020 में मोहित जुकरबर्ग यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की पढ़ाई करने के लिए इस्राइल गए थे। बाद में उन्होंने पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत कौर को भी अपने पास बुला लिया था। तीनों इस्राइल में थे। आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद इजरायल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस महीने मोहित पत्नी जयदीप कौर व बेटी कीरत के साथ भारत आने वाले थे। इस्राइल से उनकी फ्लाइट 12 अक्तूबर को थी, लेकिन अचानक हमास के हमले के बाद वहां सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जिससे तीनों वहीं फंस गए थे। लेकिन शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे जयदीप कौर और उनकी बेटी कीरत सकुशल दिल्ली पहुंच गई हैं। उनके आने के बाद अमरोहा में रहने वाले भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें