फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा नेता परिवार समेत घायल, दोस्त की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। हाईवे पर हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री परिवार समेत घायल हो गई। जबकि उनके दोस्त की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार रात रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ था। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि गजरौला के बसंत विहार निवासी सुनील गोस्वामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। वह बुधवार रात पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ मुरादाबाद स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए थे। उनके साथ सलेमपुर गौसाई गांव निवासी संजीव कुमार भी थे। सभी लोग करीब ग्यारह बजे कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी उनकी कार जोया टोल प्लाजा से आगे निकली थी, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए थे। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने संजीव को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया था। लेकिन उनकी उपचार के दौरान संजीव कुमार (35) की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें