फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व सभासद के भाई की बाइक का चालान कटने पर भड़के भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पूर्व सभासद के भाई की बाइक का चालान काटे जाने से भड़के भाजपा नेता की एआरटीओ प्रवर्तन से नोकझोंक हुई। भाजपा नेता ने अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया। मौके पर भीड़ लग गई। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। सोशल मीडिया पर अभद्र शब्दों के इस्तेमाल का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सुल्तान नगर वार्ड के पूर्व सभासद मुकेश कुमार के भाई राकेश कुमार बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बाइक से बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन पर मोडीफाइड साइलेंसर वाली बाइक थी। आरोप है कि चौपला पर एआरटीओ प्रर्वतन महेश चंद्र शर्मा ने उनकी बाइक का चालान काट दिया। इसकी जानकारी उन्होंने अल्लीपुर भूड़ निवासी अंकुर नागर को दी। वह भाजपा के मंडल महामंत्री हैं और खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताते हैं। इस बीच भाजपा नेता अंकुर नागर व पूर्व सभासद आ गए। उन्होंने बाइक समेत अन्य वाहनों के खिलाफ चेकिंग चलाने का विरोध किया। बाइक का चालान काटे जाने को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए बड़े वाहनों की चेकिंग करने को कहा।
इस दौरान उनकी एआरटीओ से खासी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान अंकुर ने एआरटीओ से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिसकर्मियों और लोगों नेे किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने जोे अभद्र शब्द एआरटीओ के जाने के बाद बोले। उधर एआरटीओ प्रवर्तन नेे फोन नहीं उठाया। इस कारण उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें