फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने साजिश कर बेटे के नाम बैनामा कराया, साढ़े तीन साल बाद धरना 00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा नेता पर एक व्यक्ति ने डरा धमका कर जमीन के बैनामे कराने का आरोप लगाया। जमीन की बाजार कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित नेकलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कहा है कि भाजपा नेता के बेटे के अकाउंट में 1.5 लाख रुपये के कर्ज के बदले में ब्याज समेत 3.5 लाख रुपये स्थानांतरित भी किया, लेकिन भाजपा नेता ने एग्रीमेंट को निरस्त कराने के बजाय मुझसे जमीन का बैनामा भी करा लिया है। पीड़ित ने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पंडकी गांव निवासी कैलाश चंद्र सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर आए। उन्होंने भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि भाजपा नेता से 1.5 लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके बदले में 10 प्रतिशत ब्याज और जमीन का एग्रीमेंट कराने को कहा था। इसके बाद फरवरी 2017 में भाजपा नेता के भाई के नाम जमीन का एग्रीमेंट भी करा दिया। इसके बाद पीड़ित ने मई 2018 में बेटे संजय के अकाउंट से भाजपा नेता के बेटे के अकाउंट में 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता से एग्रीमेंट निरस्त करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही डरा धमका कर बेटे के नाम से जमीन का बैनामा भी करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें