फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा है गुंडों वाली पार्टी, सपा की चल रही प्रदेश में लहर : नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुंडों वाली पार्टी भाजपा है। जिसमें सबसे अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि के विधायक व सांसद हैं। प्रदेश की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। इस वक्त प्रदेश में सपा की लहर चल रही है।
विज्ञापन

नंदा सपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए मंगलवार को अमरोहा पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आजमगढ़ में दिए गए सपा के झंडे वाली गाड़ी में गुंडे वाले बयान पर पलटवार किया। कहा कि गुंडों वाली पार्टी भाजपा है।
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले, महंगाई रोजाना रिकार्ड बना रही है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। इन सब ज्वलंत मुद्दों से भाजपा जनता को भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर ढोंग रच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम है। बहन और बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उसी तर्ज पर अखिलेश यादव दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। सपा की प्रदेश में लहर चल रही है, लिहाजा पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें