सीएमओ पर भी हीलाहवाली का लगाया आरोप
आरोप है कि भाजपा नेता ने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी तो उन्होंने सीएमएस से बात करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया और कह दिया कि वह कहीं बाहर हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए डॉक्टर व स्टाफ में से कुछ ने भाजपा नेता को बचाया।
घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में रोष
भाजपा नेता ने डॉक्टरों के बर्ताव संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी और गजरौला मंडल के अध्यक्ष को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर भाजपा के कुछ पदाधिकारी जिला अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन सीएमएस और आरोपी डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। इस पर वह वापस लौट आए। भाजपा नेता का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने की बजाय उनकी बहन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पार्टी के पदाधिकारी से मारपीट के बाद भाजपाइयों में डॉक्टरों के प्रति रोष व्याप्त है। मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
सीएमओ बोले मुझे पूरे मामले की नहीं है जानकारी
मामले को लेकर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि मेरे पास फोन आया था तो मैंने उन्हें सीएमएस से बात करने के लिए बोल दिया था। इसके बाद क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।
जिलाध्यक्ष बोले- जांच में ही गलती होगी स्पष्ट
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर बोले कि मंडल मंत्री का मेरे पास फोन आया था तो मैंने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कह दिया था। मामले की जांच होगी तभी तो स्पष्ट होगा कि गलती किसकी है।
सीएमएस ने कहा बंधक बनाकर मारपीट का आरोप गलत
शुक्रवार की शाम उन्होंने किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह वह डॉ प्रांजल मिश्रा से ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। जिस बात को लेकर केवल कहासुनी हुई थी। मारपीट करना या बंधक बनाने के आरोप गलत हैं।-डॉ चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल