दोनों के शव अलग-अलग दुपट्टे के फंदे पर एक जगह लटके हुए थे। ग्रामीण खेतों पर काम करने निकले तो प्रेमी युगल को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ सत्येंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
शादी के 23 दिन बाद ही पति की मौत, विवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल
घटना से प्रेमी युगल के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी के 23 दिन बाद ही पति की मौत से विवाहिता की खुशियों पर तो मानो पहाड़ ही टूट पड़ा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी हो चुकी थी, जिससे नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों में से किसी के परिजन किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।