जोया। गांवों में फेरी करने वाले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सोमवार को यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर-मनौटा मार्ग पर हुआ। क्षेत्र के गांव शेखुपुर माफी में लड्डन खां (60) का परिवार रहता है। उनके परिवार में चार बेटे हैं। लड्डन खुद गांवों में फेरी लगाकर कचरी, नमकीन व अन्य खाने पीने का सामान बेचते थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह फेरी लगाते हुए चौधरपुर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की पहचान कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।