पीआरडी जवान की पत्नी से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस पर आरोप है कि मोबाइल छीनने की धाराओं में दर्ज नहीं किया।
थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी उपेंद्र चौहान पीआरडी जवान हैं। गजरौला में ही वह ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी पत्नी नेहा चौहान गजरौला में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार की रात नौ बजे ब्यूटी पार्लर को बंद कर घर जा रही थी। बताया जा रहाहै कि वह भानपुर फाटक के निकट पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो पीछे से झपट्टा मारा और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर राहगीरों ने युवक का पीछा किया, लेकिन तब तक आरोपी बाइक सवार युवक फरार हो गया। पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसकी तहरीर बदलदी। उसने मोबाइल छीनने की घटना को गिर जाने की दिखाया है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि उससे मोबाइल गिर गया था।