फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के रहरा गवां मार्ग पर गुरैठा भट्ठे के निकट बाइक की बुग्गी से टक्कर हो गई हादसे में बाइक पर सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगडा निवासी मोहित (20) पुत्र राधे व उसी गांव निवासी राजू मजदूरी पर टेंट लगाने का काम करते हैं। बुधवार को ढबारसी में एक निजी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व टेंट लगाकर वापस लौट रहे थे। रहरा गवां मार्ग पर सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टक्कर हो गई। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें