फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर पुल के पास हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मझरा पतेई में सरदार सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान सरदार सिंह के परिवार में पत्नी कृष्णा देवी के अलावा चार बेटी और दो बेटे हैं। शनिवार की शाम सरदार सिंह गांव के ही रहने वाले मोहरसिंह और लोकेश कुमार के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। मुरादाबाद में मोहरसिंह के पैर पर पट्टी करानी थी। तीनों एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक चौधरपुर पुल के पास पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सरदार सिंह की मौके पर मौत हो गई।
जबकि लोकेश और मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें