फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आदमपुर क्षेत्र में बाइक सवार संभल के दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र में संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंवासा, संभल के रहने वाले दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने हंगामा किया। कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संभल जनपद के पवासा क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी 45 वर्षीय असलम फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता था।
सोमवार देर शाम को पत्नी मुनीषा (43)को लेकर बाइक से अपनी ससुराल गांव आदमपुर जाने को निकला था। संभल-आदमपुर मार्ग पर आदमपुर के नजदीक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दंपती के शवों को मौके हटवा दिया। थोड़ी ही देर में असलम के आदमपुर में रहने वालेे रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर जल्दबाजी में शव हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सब लोग मांग पर अड़ गए कि जिस वाहन से हादसा हुआ है उसके चालक को पकड़ा जाए और वाहन जब्त किया जाए। पुलिस अधिकारियों के समझाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। सभी मृतकों के शरीर देखने के लिए मोर्चरी की ओर रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक असलम दंपती के दो बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हुई है। उनके शव कब्जे में कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें