फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर शनिवार तड़के चार बजे मोहम्मदाबाद गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री नौशाद (35) की मौत हो गई। नौशाद बिजनौर जिले नूरपुर क्षेत्र के गांव गामड़ी पनियाला का रहने वाला था। वह बाइक से दिल्ली से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बिजनौर निवासी नौशाद दिल्ली में राज मिस्त्री काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार तड़के चार बजे वह बाइक से घर आ रहे थे। गजरौला में गांव मोहम्मदाबाद के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे थे, तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर गए। पुलिस घायल नौशाद को लेकर सीएचसी में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने देखते ही राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें