फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार बिजली मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा से घर लौट रहे बिजली मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम नहीं भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कैलसा रोड स्थित पायती कलां गांव में हुआ। क्षेत्र के गांव खैरोवाली मढैयां में हेतराम सिंह का परिवार रहता है। हेतराम सिंह पैशे से बिजली मैकेनिक है। उनके परिवार में पत्नी राजवती के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक हेतराम सिंह शुक्रवार की शाम पाकबड़ा गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक कैलसा रोड स्थित पायती कलां गांव में पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। हादसे में हेतराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने हेतराम सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार से खरीददारी कर बाइक पर सवार होकर घर पत्नी के साथ लौट रहे किसान की बाइक में सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। परिजनों मे कोहराम मच गया। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के हयातपुर गांव निवासी पचास वर्षीय नेतराम पुत्र भगवान दास अपनी पत्नी भूरिया व पौत्र विशाल के साथ शुक्रवार शाम को बाइक पर सवार होकर सौंधन के साप्ताहिक बाजार से वापस घर लौट रहा था। क्षेत्र में सौंधन रानीवाला मार्ग पर बड़ा पीपल के विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें नेतराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी भूरिया घायल हो गई। जिसका गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। हादसे में पौत्र विशाल भी चोटिल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक ने अपने पीछे चार बेटी एवं दो बेटे छोड़े हैं। शनिवार को विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें